जालौन भाजपा नगर अध्यक्ष ने लगाया प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता का आरोप,,पीएम को लिखा पत्र,की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Follow our WhatsApp channel UTTAM PUKAR NEWS for latest news

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर आवास योजना की जांच कराने और दोषियों को दंडित किए जाने की मांग की है।
भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह राजावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब, मजदूर, महिला, किसान, शोषित और वंचित वर्ग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिससे लाखों लोगों को इसका लाभ मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर में योजना के अंतर्गत धांधली की जा रही है। कुछ राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों द्वारा डूडा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की कॉल डिटेल और बैंक खातों की जांच कराने की मांग की है। पत्र में लिखा गया कि कुछ आवास ऐसे बताए जा रहे हैं जो धरातल पर निर्मित नहीं हुए, जबकि उनका भुगतान हो चुका है। इसके अलावा कुछ आवासों पर प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम अंकित न किए जाने का भी आरोप है। नगर अध्यक्ष ने मांग की है कि जालौन नगर में अब तक स्वीकृत और निर्मित सभी आवासों की किसी अन्य विभाग से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। जिन लाभार्थियों को पहली किस्त जारी हो चुकी है, उनके प्रकरणों की भी पुनः जांच कराने और अपात्र पाए जाने वालों से रिकवरी और संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है।

प्रधानमंत्री को भेजा गया पत्र