रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के एनएसटी स्कूल में ‘सृजन’ थीम ज्ञान विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विज्ञान, कला, पर्यावरण, क्राफ्ट आदि विषयों पर स्वनिर्मित मॉडलों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अतिथियों ने बच्चों द्वारा तैयार किये गये माडलों की जमकर सराहना की गई।
कार्यक्रम में छात्रों ने 100 से अधिक अभिनव एवं रचनात्मक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन प्रोजेक्ट्स में विज्ञान, पर्यावरण, तकनीकी नवाचार, सामाजिक जागरूकता और प्रदेश की सांस्कृतिक झलकियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न झांकियों के माध्यम से उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं एवं लोक जीवन को जीवंत रूप में प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण का केंद्र रेलवे लोकोमोटिव इंजन, स्मार्ट सिटी एवं वायर लैस चार्जर, जल चक्र, आर्मी सेफ्टी अलार्म, एयर गन, न्यूटन मॉडल, फायर अलार्म, ऑटोमेटिक होम सेफ्टी अलार्म, वेस्ट मैटेरियल से उपयोगी वस्तुओं के निर्माण के मॉडल को लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मुख्य अतिथि एसडीएम हेमंत पटेल ने कहा कि बच्चों ने विज्ञान, संस्कृति, सामाजिक सरोकारों को लेकर जो माडल तैयार किये वह न केवल प्रशंसनीय बल्कि उपयोगी भी है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने कहा कि वैज्ञानिक कहीं बाहर से नहीं आते है। हम और आपके बीच ही पैदा होता है। प्रदर्शनी में छात्रों ने अपने बौद्धिक क्षमता का जिस प्रकार प्रयोग किया है उसकी सराहना की जानी चाहिए। आगे भी छात्र ऐसा ही प्रदर्शन करती रहें। प्रबंधक बीएस तोमर ने कहा कि ज्ञान विज्ञान मॉडल के निर्माण से छात्रों में तार्किकता और बौद्धिकता का विकास होता है। उनमें विज्ञान के प्रति समझ भी बढ़ती है। इस मौके पर निदेशक जसवंत सिंह, प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह, अवधेश उपाध्याय, जगतभूषण आदि मौजूद रहे।







