जालौन क्षेत्र में इतने स्थानों पर होगा होलिकादहन,, युवाओं ने कर रखी पूरी तैयारी,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में 22 स्थानों पर और ग्रामीण क्षेत्र में 82 स्थानों पर होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए युवाओं ने पूरी तैयारी कर रखी है।
होलिका दहन के बाद रंगों के पर्व होली की शुरूआत हो जाती है। इस बार होलिका दहन सोमवार को है। सोमवार को शुभ मुहूर्त में नगर में 22 स्थानों पर और ग्रामीण क्षेत्र के 82 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। इसके अगले दिन से रंगों की बौछार शुरू हो जाएगी। इसके लिए नगर व ग्रामीण क्षेत्र में होली के डांढे सज चुके हैं। युवओं ने भी होलिका दहन की पूरी तैयारी कर ली है। पंडित अरविंद बाजपेई के अनुसार होलिका दहन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आस्था और परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और सत्य की विजय का संदेश देता है। अग्नि में होलिका के दहन की कथा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानी जाती है, जो समाज को सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।