विवाहिता ने की आत्महत्या,, मायके वालों ने लगाया ये आरोप, हुआ हंगामा, मामला दर्ज

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । गुजरात में विवाहिता द्वारा खुदकुशी करने एवं गांव में अंतिम संस्कार के दौरान मायके पक्ष के लोगों द्वारा हंगामा करने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी मातेश्वरी ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गुजरात के महसान जिले में रहकर पानी पूरी का काम करता है। उसका विवाह लगभग सात वर्ष पूर्व हुआ था। पत्नी बुलबुल भी उसके साथ ही रहती थी। बताया जा रहा है कि बीती 27 फरवरी को बुलबुल ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में मायके पक्ष के लोगों ने गुजरात में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी पुलिस ने उनके बेटे को गिरफ्तार भी कर लिया है। इसके बाद भी मायके पक्ष के लोग बौखलाए हुए हैं। सामाजिक दायित्व के चलते वह पुत्रवधू के शव को गांव में लाई थी और उसका अंतिम संस्कार करवा रही थी। इसी दौरान रेंढ़र थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मायके पक्ष के 40-50 लोग गांव में आ गए और झगड़ा करने लगे। उन्होंने पति के साथ गाली, गलौज और उनकी पिटाई कर दी। उनके साथ आई महिलाएं घर के अंदर घुस गई और घर में रखे गहने आदि उठाकर ले गई। बाद में जब गांव के लोग और पुलिस आई तो वह धमकाते हुए वहां से भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।