जालौन में होलिकादहन के बाद मनाया गया होली का त्यौहार,, हुआ विशेष कार्यक्रम

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । रंगों का पर्व होली मंगलवार को नगर में हर्षाेल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। वहीं, द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में होली को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सोमवार को होलिका दहन के बाद मंगलवार सुबह लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर होली की शुभकामनाएं दीं। बुजुर्गों ने युवाओं को आशीर्वाद दिया तो युवाओं ने रंग लगाकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल द्वारिकाधीश मंदिर में होली के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और नगरवासियों की भीड़ उमड़ी रही। यहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण से वातावरण भक्तिमय बना रहा। होली का पर्व सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया। द्वारिकाधीश मंदिर पर रंगों से सराबोर कार्यक्रम नगरवासियों के लिए यादगार बन गया। कार्यक्रम में पुनीत मित्तल, विनय माहेश्वरी, रामनरेश तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह यादव, गोपाल विश्नोई, अनिल गुप्ता, कौशल गुप्ता, दीपू लाला पुरवार, श्यामजी गुप्ता, मनीष धूसर, उज्जवल मित्तल, उत्सव मित्तल, राहुल साहू आदि शामिल रहे। सभी ने मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाया और पर्व की खुशियां साझा कीं।