रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में होली की पूर्व संघ्या पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक घायल हुए। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर किया गया।
रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस निवासी अंशुल (28) गुजरात में रहकेर काम करता था। होली के पर्व पर वह दो दिन पूर्व गांव आया था। सोमवार को वह मध्यप्रदेश के रौन थाना क्षेत्र निवासी अपने साथी रविंद्र के साथ जालौन आया था। देर शाम वह बाइक लेकर जालौन से अपने घर वापस जा रहा था। जब वह बाइक से कमसेरा गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से दोनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से घायल युवक रविंद्र को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अंशुल को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल पप्पू को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च संस्थान रेफर कर दिया। होली के पर्व से पूर्व घर के लाडले की मौत की खबर घर में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे राज ने बताया कि अंशुल तीन बहिनों में अकेला भाई था।






