जालौन के शनिधाम में शुरू हुआ विघ्न विनाशक गणपति महायज्ञ,, धूमधाम से निकली कलश यात्रा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के श्री शनिधाम गूढ़ा में आयोजित श्रीविघ्न विनाशक गणपति 9 कुंडीय महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत महापुराण शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में भक्ति गीतों की धुनों पर झूम, झूमकर नाच रहे श्रृद्धालुओं ने नगर भ्रमण किया तथा जयकारे लगाए। गूढ़ा में स्थित श्रीशनि धाम स्थल पर विघ्नविनाशक गणपति 9 कुंडीय महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को महायज्ञ के शुभारंभ पर नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा निकाली गई। अपरान्ह शुभ मुहूर्त की बेला में संरक्षक जमुनादास जी महाराज के नेतृत्व में यज्ञ-स्थल से कलश-यात्रा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा खंडेराव से देवनगर चौराहा, कोतवाली रोड, तहसील रोड, बस स्टैण्ड रोड से झंडा चौराहे होते हुए बड़ी माता व छोटी माता मंदिर से सब्जी मंडी होते हुए पुनः कथा स्थल तक पहुंची। इस दौरान महिलाओं ने पूजन कर पवित्र जल से भरे अपने कलशों को सिर पर रखकर नगर का भ्रमण किया। कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला पुरूष भक्तों ने भाग लिया। वहीं, भक्ति-गीतों की धुनों पर श्रृद्धालु भक्तजन नारे लगाते हुए भक्ति भाव से झूम रहे थे। वहीं यज्ञ स्थल पर पहुंचने पर यज्ञाचार्य पंडित मिथलेश महाराज द्वारा यज्ञ कार्यक्रम सम्पन्न कराया जा रहा है तथा मूलपाठ चन्द्रभान मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। कथा व्यास गुरुप्रसाद रामायणी ने प्रथम दिन कथा का शुभारंभ किया ।इस मौके पर महंत ब्रजेश जी, भोले महाराज, राजकुमार बुधौलिया, राजा सिंह गधेला, अनुराग गुप्ता , रत्नेश लाक्षाकार नीतेश मिश्रा, अनिल मिश्रा, छुन्ना गुर्जर , ओमजी गुर्जर, बालजी गुर्जर , प्रमोद कुशवाहा सुबोध, पवन मोनू आदि लोग मौजूद रहे।