जालौन के इस मुहल्ले में कई महीनों से खराब पड़ा हैंडपंप,, लोगों ने की अधिकारियों से शिकायत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के मोहल्ला तोपखाना में जायदा बेगम के घर के सामने लगा सार्वजनिक हैंडपंप कई महीनों से बंद पड़ा है। जिससे गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर निवासी अशफाक राईन ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि नगर के मोहल्ला तोपखाना में जायदा बेगम के घर के पास सरकारी हैंडपंप लगा है। यह सार्वजनिक हैंडपंप लंबे समय से खराब है। कई बार संबंधित विभाग को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक नल को ठीक नहीं कराया गया है। गर्मी के मौसम में लोगों को पेयजल के लिए इस हैंडपंप की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन हैंडपंप खराब होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम और जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग को निर्देशित कर जल्द से जल्द बंद पड़े हैंडपंप को ठीक कराया जाए, ताकि मोहल्ले के लोगों को राहत मिल सके।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105