
Mayawati news today। उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही हैं वैसे वैसे ही यहाँ पर राजनीतिक पार्टियों द्वारा एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज बसपा सुप्रीमो Mayawati ने सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “BSP को खत्म करने की साज़िश की जा रही है।”
बसपा सुप्रीमो मायावती ने आरोप लगाया कि चुनाव नज़दीक आते ही ये पार्टियाँ दलित वोट बैंक के लिए कांशीराम जी का नाम इस्तेमाल कर रही हैं, जबकि पहले उन्होंने उनके योगदान की अनदेखी की।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए कांशीराम जी को भारत रत्न नहीं दिया, और अब मांग करना “सिर्फ राजनीतिक ड्रामा” है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने साफ कहा कि “BSP की नींव इतनी मजबूत है कि इसे कोई हिला नहीं सकता”, और विरोधी दल सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए माहौल बना रहे हैं।
साथ ही उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि BSP सरकार के दौरान किए गए कार्यों को बदला गया, जो उनकी “दोगली राजनीति” को दिखाता है।
बसपा सुप्रीमो ने X हैंडल पर कही यह बात
. सपा व कांग्रेस आदि ये दलित-विरोधी पार्टियाँ, इस बार यू.पी. में विधानसभा आमचुनाव के नज़दीक आते ही, इनके वोटों के स्वार्थ में बी.एस.पी. के जन्मदाता एवं संस्थापक मान्यवर श्री कांशीराम जी की सोची-समझी रणनीति के तहत् जयंती मनाकर तथा कांग्रेस पार्टी तो अपनी केन्द्र की सरकार में रहकर इनको ’भारतरत्न’ की उपाधि ना देकर, अब दूसरी पार्टी की सरकार से देने की माँग कर रही है, यह हास्यास्पद नहीं है तो क्या है?
2. जबकि ये पार्टियाँ शुरू से ही, बी.एस.पी. को ख़त्म करने में लगी रही हैं, जिस पार्टी की मान्यवर श्री कांशीराम जी ने ख़ुद नींव रखी है। जिसे इनकी एकमात्र उत्तराधिकारी व बी.एस.पी. की राष्ट्रीय अध्यक्ष के जीते-जी कोई हिला नहीं सकता है।
3. इतना ही नहीं बल्कि इससे ऐसा भी लगता है कि इन पार्टियों के महापुरुषों में कोई जान नहीं रही है, जो अब ये हमारे महापुरुषों को भुनाने में लगे हैं, जिन्होंने मान्यवर श्री कांशीराम जी के जीते-जी हर मामले में हमेशा इनकी उपेक्षा की है।
4. तथा इनके सम्मान में बी.एस.पी. सरकार द्वारा किये गये कार्यों को भी सपा सरकार द्वारा अधिकांशः बदल दिया गया है। यह है इन पार्टियों का इनके प्रति दोग़ला चाल व चरित्र। इसलिए यदि सपा व कांग्रेस आदि के ख़ासकर दलित चमचे चुप रहें तो उनके लिए यह बेहतर होगा। यही सलाह। हालाँकि ऐसे लोगों से दूरी बनाने के लिए ही मान्यवर श्री कांशीराम जी ने ’चमचा युग’ के नाम से अंग्रेज़ी में एक किताब भी लिखी है।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






