आईएएस अधिकारी रिंकू सिंह राही के इस्तीफे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बोला भाजपा सरकार पर हमला कही यह बात

Samajwadi party news। यूपी कैडर के ias अधिकारी रिंकू सिंह राही द्वारा अपनी सर्विस से इस्तीफा देने को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कहा है कि कुशल अधिकारियों की भाजपा सरकार में कोई अहमियत नहीं है भाजपा में तो उनकी पूछ है जिनकी चोरी के पैसों की ही चोरी हो जाती है या जो निवेश तक में 5 प्रतिशत का प्रवेश शुल्क वसूल लेते हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि हर अच्छे अधिकारी से हमारी माँग है कि भावावेश में आकर कोई फ़ैसला न करें, बुरे दिन जाने वाले हैं। पीडीए सरकार आएगी और सबको उचित मान-सम्मान-स्थान देगी क्योंकि पीडीए की सरकार जनता की सरकार होगी, जो समस्याओं के समाधान व असमानताओं को दूर करने के लिए सच में विकास के काम करेगी। क्वॉलिटी वर्क और तय समय सीमा के अंदर काम को पूरा करने के लिए हमेशा ही बेहतरीन ऑफ़िसर्स की ज़रूरत पड़ती है। अपने काम में पारंगत अधिकारियों की हमने हमेशा क़द्र की है और आगे भी करेंगे।
श्री यादव ने कहा कि पीड़ित अधिकारी हो या कर्मचारी सभी भाजपा को हटाने के लिए पीडीए के साथ हैं। ’पीड़ा’ बढ़ रही है, इसीलिए ‘पीडीए’ बढ़ रहा है क्योंकि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’। उन्होंने कहा कि बुरे-दिन-जाने वाले-हैं।

बता दे आपको 2023 बैच के ias अधिकारी रिंकू सिंह राही ने बीते कल अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिंकू सिंह राही ने भेजे गए अपने इस्तीफा पत्र में कोई काम नहीं देने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया है जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी मुद्दे पर आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।

X हैंडल पर कही यह बात