रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरकौती में स्कूल चलो अभियान को उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाकर सजाया गया और बच्चों का फूल-माला, टीका और चंदन लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मध्यान्ह भोजन में बच्चों के लिए विशेष प्रकार का भोजन तैयार कराया गया, जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन द्वारा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधान अनीस एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लालजी तिवारी समेत ग्रामीणों और अभिभवकों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम के बाद विद्यालय द्वारा स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसमें अभिभावकों को विद्यालय में बच्चों के प्रवेश के लिए जागरूक किया गया। अंत में बच्चों को रिजल्ट भी वितरित किए गए। जिसमें कक्षा पांच में गुंजन कुशवाहा, रागिनी व रहनुमा कक्षा चार में कार्तिक, दिव्यांशी व कृष्णा, कक्षा तीन में नमन द्विवेदी, अरजीत व काव्या, कक्षा दो में नायरा, शिव तिवारी व रजत एवं कक्षा एक में सिद्धि पांडेय, सृष्टि व तमन्ना ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावियों को शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार पचौरी, यादवेंद्र पाल, अभिषेक याज्ञिक, राजेश्वरी विमला देवी, कमलेश देवी आदि मौजूद रहे।






