गंगाजल हाथ में लेकर महिला ने प्रेमी से न मिलने की ली शपथ,, सनकी ने भारी पंचायत कर दी हत्या,,

Gorakhpur news today । उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद में एक सनकी आशिक ने भरी पंचायत में अपनी शादीशुदा महिला मित्र की ताबड़तोड़ बार कर निर्मम हत्या कर दी। गगहा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आरोपी की तलाश शुरू कर दी है मगर खबर लिखे जाने तक आरोपी फरार था जिसकी तलाश में पुलिस की छह टीमें लगी हुई है।

यह है मामला

गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर गांव का रहने वाले उपेंद्र गौतम की शादी 3 वर्ष पूर्व खुशबू के साथ हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपेंद्र विदेश में कमाने के लिए गया है और यहाँ पर उसकी पत्नी खुशबू और भाई जितेंद्र रहते हैं। बताया जा रहा है कि खुशबू के सम्बंध सीताराम नामक व्यक्ति के साथ थे। दोनों को परिवार वालों ने काफी समझाया मगर उनके मिलने का सिलसिला कम नहीं हुआ। इसकी जानकारी विदेश में बैठे उपेंद्र को जब हुई तब उसने अपने भाई जितेंद्र को बोला कि भाभी को समझा दो। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते दो दिन पूर्व जितेंद्र ने भाभी खुशबू और सीताराम को पंचायत में बुलाया और गंगाजल देकर दोनों से आगे न मिलने की शपथ ली। बताया जा रहा है कि खुशबू ने गंगाजल लेकर शपथ ले ली कि उसका अब सीताराम से कोई सम्बंध नही रहेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बात से बौखलाए सीताराम ने खुशबू को भरी पंचायत में हमला करके लहूलुहान कर दिया जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया मगर वहाँ पर उसकी मौत हो गयी।

6 टीमें कर रही तलाश

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खुशबू की हत्या करने के बाद सीताराम मौके से भाग निकला जिसकी तलाश में पुलिस की छह टीमें लगी हुई हैं खबर लिखे जाने तक वह फरार था।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105