लखनऊ में परिवहन निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन,, दो लोगों ने किया आत्महत्या का प्रयास,,

Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे पर रविवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब दो बस चालकों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह दोनों को बचा लिया है दोनों बस चालकों ने ए आर एम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।


मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के कैसरबाग बस अड्डे के पास स्थित रोडवेज की कार्यशाला में आज कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान मोहम्मद इरफान नाम के बस चालक ने खुद पर पेट्रोल डाल लिया और उसे देखकर उसके कंडक्टर ने भी पेट्रोल डाल लिया । यह देख वहां हड़कंप मच गया वहां मौजूद अंध कर्मचारियों ने दोनों को कड़ी मशक्कत से पकड़कर बचा लिया।

यह लगाए आरोप

खुद पर पेट्रोल छिड़कने वाले बस चालक मोहम्मद इरफान ने बताया कि वह गोरखपुर डिपो की बस चलता है और उसे रूट पर डागा मार गाड़ियां भी चलती है इस वजह से उसे सवारी नहीं मिल पाती है उसका आरोप है कि अधिकारी उसके ऊपर दबाव बना रहे हैं जबकि बस चालक लगातार दंगा मार वाहनों को बंद करने की मांग कर रहे हैं उनका आरोप है कि इस मांग के बावजूद अधिकारी उनकी बात तो नहीं सुन रहे हैं बल्कि उन्हें प्रताड़ित कर रहे हैं।

एआरएम पर लगाया आरोप

प्रदर्शन कर रहे परिवहन निगम के कर्मचारियों ने आम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है उनका कहना है कि सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बिना किसी कारण के उन्हें रूट से हटा देते हैं। आरोप यह भी है कि वेतन भी समय पर नहीं दिया जाता है। वह लगातार अधिकारियों से अपनी समस्याओं के समाधान की गुहार लगा रहे हैं मगर उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है।