सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनी जनता की समस्याएं,किसानों ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में एसडीएम हेमंत पटेल की अध्यक्षता में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास, नगर विकास, कृषि, खाद्य सुरक्षा, विद्युत सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 22 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान ग्राम गायर निवासी यशपाल सिंह ने नाम संशोधन से संबंधित शिकायत प्रस्तुत की जिसका तत्काल निस्तारण करा दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक व अध्यक्ष मोहम्मद मुस्तफा ने कृषि विज्ञान केंद्र पर साफ सफाई से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। जिस पर बीडीओ को तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। मोहल्ला कटरा निवासी बृजेंद्र सिंह ने बिजली भार अधिक होने की शिकायत की। जिस पर एसडीओ को आवश्यक संशोधन करने के निर्देश दिए गए। शेष 15 शिकायतों को निस्मतारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर उनके समाधान के निर्देश दिए गए।

किसानों ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन की ये मांग


जालौन। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष देवसिंह पटेल के नेतृत्व में किसानों ने एसडीएम हेमंत पटेल को ज्ञापन सौंपा है। जिसके माध्यम से उन्होंने बताया कि किसानों को निजी नलकूपों के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। बमुश्किल 10-11 घंटे बिजली मिल रही है। जिससे मूंग की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है और फसल सूखने की कगार पर हैं। उन्होंने निजी नलकूपों को पर्याप्त बिजली देने की मांग की है। पीपरी अठगइयां से गुपलापुर होकर हथना खुर्द के लिए निकली बिजली की हाईटेंशन लाइन को ऊंचा कराने की मांग की है। कुठौंद सहकारी समिति पर सरकारी गेंहू क्रय केंद्र खोले जाने की मांग की गई। जालौन के मनकापुर मौजा में ओला वृष्टि से नष्ट हुई फसल का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की गई। किसानों ने उनकी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। इस मौके पर पर कृपाल सिंह, विजय सिंह, मूल सिंह, धर्मेंद्र, राजकुमार, विनोद निरंजन, धर्मवीर सिंह, धीरेंद्र सिंह, कमलाकांत, जगदीश अशोक आदि मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105