
Prayagraj news today । उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद में मंगलवार को एक बहुत ही दुखद घटना मीडिया के प्रकाश में आई है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रयागराज जनपद के बहरिया थाना क्षेत्र में एक युवक की उस समय दर्दनाक मौत हो गई जब वह थ्रेसर से गेहूं कटाई कर रहा था इस दौरान उसका हाथ थ्रेसर में फंस गया जिसके बाद उसका शरीर भी नीचे गिर गया और उसकी तड़प तड़प का दर्दनाक मौत हो गई । घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
यह है मामला
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज जनपद के बहरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मजूरा गांव में रहने वाले राजकुमार का 18 साल का बेटा सुमित दसवीं क्लास में पढ़ाई करता था । बताया जा रहा है की पढ़ाई के साथ-साथ सुमित दूसरे के खेतों में काम भी करने जाता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार दोपहर सुमित रोहित यादव के खेत में चल रहे थ्रेसर से गेहूं काटने के लिए गया था। इस दौरान सुमित का एक हाथ थ्रेसर में फंस गया और जब तक वह संभल पाता तब तक सर के बल अंदर ही घुस गया। इस मंजर को जिसने भी देखा उसके रोंगटे खड़े हो गए क्योंकि थ्रेशर के नीचे से जहां से गेहूं निकालता है वहां से खून की धार निकल रही थी कुछ देर बाद उसका सर धड़ से अलग हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने यह मंजर देखा तो दौड़कर थ्रेसर बंद किया और उसे शव को निकाल कर बाहर किया।
थाना प्रभारी ने कही यह बात
इस दुःखद घटना के सम्बंध में बहरिया थाना प्रभारी बृजेश सिंह ने कहा कि लोगो की मदद से थ्रेसर खोलकर शरीर के हिस्से को बाहर निकाला गया है और ट्रेक्टर को कब्जे में लेकर वहाँ काम कर रहे अन्य मजदूरों के भी बयान लिए गए हैं।






