रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चो को शिक्षण सहायक सामग्री और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा एवं हर्षदान फाउंडेशन द्वारा कॉपी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में 165 बच्चों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुरा के 70 बच्चों को चार-चार कॉपियां वितरित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग का यह दायित्व है कि वह जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करे। छोटे-छोटे प्रयास भी बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं। यदि सभी लोग मिलकर इस दिशा में कार्य करें तो कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। उन्होंने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की अपील की। अध्यक्ष सुशील बाजपेयी ने कहा कि संस्था समय-समय पर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करना संस्था की प्राथमिकताओं में शामिल है और आगे भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन करने, अनुशासन बनाए रखने और शिक्षा के महत्व को समझने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान नगर पालिका कंपोजिट विद्यालय के 85 एवं नवीन सीनियर बालिका विद्यालय के 82 व उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुरा के 75 बच्चों को चार-चार कॉपियां निशुल्क वितरित की गईं। वहीं, कॉपियां पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार, विष्णुचरण अग्रवाल, युव बजाज, आलोक निरंजन, शैलेंद्र चांसोलिया, मंगल सोनी, प्रधानाध्यापक इशहाक शेख आदि रहे।






