जालौन में भारत विकास परिषद के नवनिर्वाचित टीम का हुआ अभिनन्दन समारोह,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनन्त गुप्ता एवं उनकी कार्यकारिणी का गहोई पंचायत व गहोई क्लब द्वारा माल्यार्पण एवं शॉल पहनाकर अभिनंदन किया गया।
अध्यक्ष अनंत गुप्ता के आवास पर गहोई पंचायत के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, महामंत्री संतोष महतेले, नीरज छिरौल्या, शिवकुमार गुप्ता, महेश ककईया, गहोई क्लब से राहुल छिरौल्या, प्रदीप मोर, अंकित, धर्मेंद्र सुहाने, मोनू चौधरी, गौरव कस्तवार ने भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनंत गुप्ता समेत समस्त कार्यकारिणी का माल्यार्पण कर एवं शॉल पहनाकर उनका सम्मान किया। अध्यक्ष अनंत गुप्ता ने कहा कि भारत विकास परिषद संपूर्ण देश में संस्कार, सेवा, समर्पण के अनेक कार्यक्रम चलाकर समाज के वंचित वर्ग की सेवा के लिए समर्पित है। प्रेम कुमार गुप्ता कल्लू बजाज ने समाज के सभी वर्गों से वंचित वर्ग की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।