ग्रामीणों ने लेखपाल पर आरोपी लगा एसडीएम को दिया शिकायती पत्र,, की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में खलिहान की भूमि पर लग रहे सरकारी आरओ प्लांट की जमीन की पैमाइश को लेकर ग्रामीणों ने लेखपाल पर सही पैमाइश न करने और किसानों के खेत को खलिहान की भूमि के रूप में दर्शाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पुनः पैमाइश कराने की मांग की है।
, तहसील क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा निवासी गोविंद सिंह, कामता प्रसाद, केशवकांत, मुन्नालाल हरगोविंद, कुनाल, राजेश आदि ने एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर बताया कि मौजा प्रतापपुरा में स्थित उनके खेतों की गाटा संख्या 116, 118 व 119 है। गाटा संख्या 115 खलिहान की भूमि की रूप में दर्ज है। ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान की भूमि पर सरकारी आरओ प्लांट लगाया जा रहा है। प्लांट लगाने के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल सुधा अग्रवाल मौके पर पहुंची। उन्होंने खलिहान की भूमि की जो पैमाइश की है, वह सही नहीं है। खलिहान के आसपास के खेतों की कुछ भूमि पर उन्होंने खलिहान की भूमि के रूप में ही दर्शा दिया है। जिससे किेसानों के खेत का रकबा कम हो गया है। आरोप लगाया कि लेखपाल ने पैमाइश एक ओर से ही कर दी साथ ही पैमाइश के दौरान उन्होंने आसपास के खेत के स्वामियों को नहीं बुलाया। आरोप है कि लगभग दस दिन पूर्व भी लेखपाल ने ग्राम पंचायत में मिलन केंद्र की ज़मीन की भी गलत पैमाइश की थी। जिसकी शिकायत मानसिंह पाल, शैलेंद्र पाल, दामोदर आदि ने की थी। ग्रामीणों ने पैमाइश सही न किए जाने का विरोध दर्ज कराते हुए किसानों की उपस्थिति में पुनः पैमाइश कराने की मांग एसडीएम से की है।