रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-प्रचार अभियान के अंतर्गत सेठ वीरेंद्र कुमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने वृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया। साथ ही सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर समर्थन जताया।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस अभियान में में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्राओं ने हस्ताक्षर कर यह संदेश दिया कि वे महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में बराबरी का अधिकार दिए जाने के पक्ष में हैं। इस दौरान छात्राओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी भी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सरकार द्वारा जारी मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल देकर भी अपना समर्थन दर्ज कराया। इस पहल के माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने का संदेश दिया गया। महाविद्यालय के अध्यक्ष नितिन मित्तल ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश के लिए एक ऐतिहासिक पहल है, जिसके तहत लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान किया गया है। इससे महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी मिलेगी और वे देश के विकास में और अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने मिलकर महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और समाज में उनकी बराबरी की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर भूमि सेंगर, सलोनी शिवहरे, अंशिका सोनी, निशा बुधैलया, सरस्वती, अंशिका, सोना, अक्षरा, अम्रता, सोनाली, स्फूर्ति, नूर अलमा, जोया आदि मौजूद रहे।






