गर्मी बढ़ने के साथ गड़बड़ाने लगी बिजली व्यवस्था,,3 घण्टे ठप रही जालौन की बिजली,यह थी वजह

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । गर्मी जैसे जैसे प्रचंड हो रही है। वैसे वैसे बिजली की आपूर्ति भी लड़खड़ाने लगी है। कभी केबिल में फाल्ट तो कभी अन्य खराबी के कारण नगर व ग्रामीण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है। रविवार को 33/11 केवी बिजलीघर में केबल बाक्स में खराबी आने के पूरे नगर की बिजली आपूर्ति लगभग तीन घंटे ठप्प रही।
नगर की बिजली आपूर्ति गर्मी बढ़ने के साथ खराब होती जा रही है। बिजली निगम ने प्रीपेड मीटर तो लगवा दिए हैं जिनमें बैलेंस खत्म होने के साथ ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। मीटर तक तो बिजली आती है लेकिन घरों के अंदर नहीं पहुंचती है। बाबजूद इसके निगम अभी तक 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित नहीं कर पाया है। ऐसे में उवभोक्ताओं में बिजली निगम व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी पनप रही है। जनता की नुमाइंदगी करने वाले जनप्रतिनिधियों द्वारा अभी तक स्मार्ट मीटर का विरोध न करना और एडवांस रीचार्ज के बाद भी 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित न करने की वजह से जनता में नाराजगी पैदा हो रही है। शुक्रवार 24 अप्रैल को शाम लगभग तीन बजे झंडा चौराहा पर बंच केबल में आग लगने के कारण नगर के मुख्य बाजार की आपूर्ति लगभग पांच घंटे ठप्प रही थी। जिससे बाजार के व्यापारी व ग्राहक परेशान हो गए थे। एक दिन बाद रविवार को अचानक उरई मार्ग पर स्थित 33 / 11 के वी विद्युत उपकेंद्र का केबिल बॉक्स खराब हो गया। केबिल बाक्स में खराबी आने के कारण पूरे नगर की बिजली आपूर्ति ठप्प हो गई। लगातार बढ़ते तापमान के बीच दोपहर में अचानक बिजली गुल होने से जनता परेशान हो गई।वहीं केबल बाक्स में खराबी आने की जानकारी मिलते ही अवर अभियन्ता नवीन कुमार कंजोलिया अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मरम्मत का काम शुरू कर दिया। इस दौरान लगभग तीन घण्टे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को गर्मी के मौसम में परेशानी उठानी पड़ी।