जालौन में गौभक्तों ने किया धरना प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में सोमवार को गौरक्षकों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित को एक ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार तारा शुक्ला को सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से गौ सेवकों ने प्रधानमंत्री से गाय माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने व गो बोर्ड बनाकर गोमाता की चारा व सुरक्षा के लिए कानून बनाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की भी बात कही।
सोमवार को गोसेवकों ने अनिल शिवहरे व राजासिंह सेंगर गधेला के नेतृत्व तहसील परिसर में तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन प्रभारी तहसीलदार तारा शुक्ला को सौंपाकर बताया कि वह राष्ट्रहित में चाहते हैं कि संपूर्ण देश में गोवंश को उचित सम्मान मिले। भारत में गोहत्या पूर्णतः समाप्त हो। कानून बनाकर गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। इसके साथ ही एक बोर्ड बनाया जाए जिसमें केंद्रीय गोपालन मंत्रालय बने जो चारा व गोसुरक्षा कानून का निर्माण करे।

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि किसी कारण से प्रथम चरण में गोसेवा, गोसुरक्षा और गोसम्मान का कार्य पूर्ण नहीं होता है तो 27 जुलाई 2026 को जिला स्तर पर दूसरा प्रयास करेंगे। यदि दूसरे चरण से भी बात नहीं बनी तो 27 अक्टूबर 2026 को राज्य को राजधानी पर तीसरा प्रयास होगा। तीसरे चरण में भी मांगे न मानी गईं तो तो 27 फरवरी 2027 से छह माह तक दिल्ली के धरने में कम से कम सात दिन का समय गोहित में दान करेंगे। 15 अगस्त 2027 तक भी कार्य सिद्धि नहीं होने पर संतों और गोभक्तों द्वारा कार्य सिद्धि तक किए जाने वाले शंतिपूर्ण आमरण अनशन का समर्थन करेंगे। इस मौके पर राजा सिंह सेंगर, अनिल शिवहरे, अभिषेक सेंगर, बॉबी कुशवाहा, लालन ताम्रकार, मनोज गुप्त, मधु पांडेय, हनी भदोरिया, पान सिंह, प्रमोद तिवारी, प्रेमसिंह राठौर, शैलेश रूसिया, निखिल गोर, अनुराग, प्रशांत, राजकुमार लौना, विनय कुमार, उमेश, मोहित, दीपेंद्र आदि रहे।