जालौन के इस कॉलेज में निर्विरोध सम्पन्न हुआ प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में डॉक्टर अंबेडकर इंटर कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर काशीप्रसाद जाटव एवं प्रबंधक पद पर एडवोकेट वीरेंद्र कुमार सिंह निर्वाचित हुए।
डॉक्टर अम्बेडकर इंटर कॉलेज की कार्यकारिणी का चुनाव कॉलेज परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सुबह अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रबंधक, उपप्रबंधक, कोषाध्यक्ष पद समेत सभी पदों पर एक एक नामांकन प्राप्त हुए। नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन वैध पाए गए। इन पदों पर अन्य कोई दावेदार न आने पर सभी पदों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद पर काशीप्रसाद जाटव, उपाध्यक्ष पद पर लालता प्रसाद जाटव, प्रबंधक एडवोकेट वीरेंद्र कुमार सिंह, उपप्रबंधक पद पर एडवोकेट रमेशचंद्र जाटव एवं कोषाध्यक्ष पद पर नरेंद्र कुमार वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए। सदस्य पद पर डॉ. रामकिशोर गुप्ता, तिलक सिंह जाटव, मान‌सिंह यादव, नरेंद्र सिंह यादव, बृजबिहारी खक‌सीस, ओमप्रकाश साहू एवं अरविंद प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में जयदेव नगाइच, पीठासीन अधिकारी शिरोमणि सिंह निरंजन एवं शिक्षाविद डॉ. विनोद अहिरवार, डॉ. दिनेश निरंजन, अरविंद गौतम, रमाशंकर सरोज आदि रहे।