रिपोर्ट आशुतोष शर्मा/ प्रिंस द्विवेदी

Orai / jalaun news today । जालौन जनपद के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के गोहन थाना अंतर्गत किसानों ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बावजूद मुआवजा न मिलने पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने की मांग उठाई।
हाल ही में हुई ओलावृष्टि से माधौगढ़ विकासखंड के न्याय पंचायत ईटो क्षेत्र के दर्जनों गांवों में गेहूं, चना और सरसों की फसलें बुरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इसके बावजूद अब तक अधिकांश किसानों को मुआवजा नहीं मिल सका है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि जहां माधौगढ़ क्षेत्र में गिने-चुने किसानों को ही राहत मिली है, वहीं कोंच तहसील में अपेक्षाकृत कम नुकसान के बावजूद अधिक मुआवजा वितरित किया गया। शनिवार को नाराज किसानों ने ईंटों में कुठौंद-माधौगढ़ रोड पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित किसानों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र मुआवजा देने की मांग की। जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन बाधित रहा। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि ने उनकी पूरी फसल चैपट कर दी है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति संकट में आ गई है। उनका आरोप है कि प्रशासन द्वारा न तो समय पर सर्वे कराया गया और न ही राहत प्रक्रिया को तेज किया गया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाकर शांत कराया। तहसीलदार माधौगढ़ ने आश्वासन दिया कि जल्द ही सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आश्वासन के बाद किसानों ने जाम समाप्त कर दिया, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र राहत नहीं मिली तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105





