पतियों को मंहगा पड़ा पत्नियों से मारपीट करना, पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के अलग अलग स्थानों पर पति द्वारा पत्नी की पिटाई किये जाने के मामलों में पुलिस ने आरोपी पतियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी फिरदौस ने पुलिस को बताया कि उनके पति मिस्टर खान एवं मोहल्ला खटीकान निवासी अफसाना ने पुलिस को बताया कि उनके पति यासीन आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते रहते हैं। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन उनकी आदतों में सुधार नहीं हो रहा है, उल्टा घरेलू कामकाज को लेकर पिटाई भी शुरू कर दी है। आरोप लगाया कि शुक्रवार की सुबह वह घर के काम कर रही थीं तभी पति वहां आए और गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मिसर््टर व यासीन के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।