रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में गांव में आए व्यक्ति द्वारा शराब के नशे में महिला के साथ गाली, गलौज व पिटाई किए जाने के मामले में पुसि ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी गंगादेवी ने पुलिस को बताया कि सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़गुवां निवासी धर्मेंद्र कुमार गुरूवार को उनके गांव में आया था। गांव में घूमते समय वह उसके घर के सामने पहुंच गया और गाली, गलौज करते हुए लोगों से अभद्रता करने लगा। जब उसने बाहर आकर मना किया तो उसने उसके साथ भी गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर पिटाई कर दी। उसके चिल्लाने पर जब आसपास के लोग आए तो जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की है।
शादी में खाने को लेकर पिटाई
जालौन। शादी में खाने को लेकर एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति के साथ अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहगुवां निवासी संजू ने पुलिस को बताया कि उसके गांव में शादी का प्रोग्राम था। जिसमें खाने को लेकर गांव के ही अरविंद कुमार विवाद करने लगे। जब उसने रोकने की कोशिश की तो उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर उन्होंने पिटाई कर दी। जब आसपास के लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो जान से मारने की धमकी देने लगे। जिसकी सूचना वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है।






