शराब के नशे में मनबढ़ युवकों ने की पुलिस कर्मियों से अभद्रता,, हुई ये कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के सारंगपुर रोड पर कोबरा सिपाहियों के टोकने पर दो लोगों ने सिपाहियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली, गलौज कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दबगरान निवासी अनिल कुमार व चौधरयाना निवासी अभिषेक कुमार शुक्रवार की रात शराब के नशे में सारंगपुर रोड पर टहल रहे थे। रात में गश्त करते हुए कोबरा सिपाही बृजवीर एक और साथी के साथ वहां से निकले। जब उन्होंने वहां से जा रहे अनिल व अभिषेक से पूछतांछ की तो दोनों व्यक्ति कोबरा सिपाहियों के साथ अभद्रता करते हुए गाली, गलौज करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुचे चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।

जालौन में सीढ़ी बनाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने की कार्यवाही

Jalaun news today । जालौन में मकान के सीढ़ी बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी एक पक्ष के असलम एवं दूसरे पक्ष के तुफैल, उम्रर, जुबैर, तौफीक, खुर्शीद व इकबाल के बीच मकान की सीढ़ियां बनाने को लेकर विवाद हो गया। शुरूआती बातचीत से शुरू हुआ विवाद बाद में गाली, गलौज होकर हाथापाई तक पहुंच गया। वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों के समझाने का प्रयास किया। समझाने के बाद भी न मानने पर वहां मौजूद लोगों ने विवाद की सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। मौके पर पहुची पुलिस ने उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।