रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन के एसडीएम ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें व्यवस्थाएं दुरूस्त मिलीं। उन्होंने सीएचसी में खराब पड़े हेल्थ एटीएम को सही कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम रिंकू सिंह राही ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी में व्यवस्थाओं को देखा। पर्चा काउंटर पर और दवा काउंटर पर भीड़ देखकर उन्होंने निर्देश दिए कि क्रमवार ढंग से पर्चा बनाए जाएं और दवा का वितरण किया जाए। लोगों को किसी भी प्रकार से परेशान न होना पड़ा। सीएचसी में अन्य व्यवस्थाएं उन्हें दुरूस्त मिलीं। वहीं हेल्थ एटीएम खराब होने पर उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक को उसे सही कराने के लिए निर्देशित किया। ड्यूटी पर तैनात सभी स्टॉफ से संवाद करते हुए कहा कि मरीजों के साथ मानवीय दृष्टिकोण अपनाएं। उनके साथ मृदुल व्यवहार करें। उन्होंने मरीजों और उनके तीमारदारों से भी जानकारी ली। जिसमें मरीजों और तीमारदारों ने सकारात्मक बात कही। इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक एसडीएम न्यायकि विश्वेश्वर दयाल, डॉ. केडी गुप्ता आदि रहे।





