जालौन एसडीएम ने चलाया चेकिंग अभियान,,पकड़ा डम्पर,,यह है आरोप

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में बिना रायल्टी व ओवरलोडिगं की मिल रही शिकायतों के बाद एसडीएम ने उरई मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान एक डंपर बिना नंबर प्लेट व रायल्टी के पकड़ा गया। जिसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया। साथ ही कार्यवाही के लिए परिवहन व खनन विभाग को निर्देशित किया गया है।
अवैध खनन, ओवरलोडिगं व बिना आवश्यक दस्तावेजों के परिवहन में लिप्त डंपर को लेकर एसडीएम सख्ती दिखा रहे हैं। एसडीएम रिंकू सिंह राही को सूचना मिली कि नगर से होकर ओवरलोड ट्रक बालू के डंपर निकलते हैं। मिल रही शिकायतों के बाद बुधवार की सुबह उन्होंने उरई जालौन मार्ग पर भिटारा के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट के जा रहे एक डंपर को रोककर जब एसडीएम ने आवश्यक प्रपत्र मांगे तो वह नहीं दिखा सका। आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को बुलाकर डंपर उसके सुपुर्द कर दिया। साथ ही खनन विभाग व परिवहन विभाग को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग ओवरलोडिगं व नम्बर प्लेट के मामले की जांच कर रहा है जबकि खनन विभाग रायल्टी के मामले की जांच कर रहा है।