जालौन पुलिस ने पकड़ा फरार चल रहा वारंटी अरेस्ट

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में तीन वर्ष पुराने मारपीट व धमकाने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर यायालय में पेश किया है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी सुनील उर्फ छिंगे वर्ष 2023 में मारपीट, गाली, गर्लौज व जान से माारने की धमकी देने के एक मामले में वांछित चल रहा था। उसका न्यायालय से वारंट भी जारी हुआ था। मंगलवार की रात छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना मिली कि वारंटी अपने गांव में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

चेक बाउंस मामले फरार आरोपी अरेस्ट

जालौन। चौकी पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी धर्मेंद्र कुमार वर्ष 2025 के चेक बाउंस के एक मामले में फरार चल रहा था। मंगलवार की रात चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिली कि वारंटी अपने मोहल्ले में टहल रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।