घर के बाहर रखा जेनरेटर चोरी,, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में घर के बाहर रखा जनरेटर चोरी होने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम नहर कोठी के पास निवासी कुलदीप सक्सेना ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू उपयोग के लिए जनरेटर रखे हुए हैं। बुधवार की रात उनका लगभग 30000 रुपये कीमत का जनरेटर घर के बाहर रखा था। रात में जब घर के सभी सदस्य सो गए। तभी अज्ञात चोर घर के बाहर रखे जनरेटर को चोरी कर ले गए। सुबह जागकर जब घर के बाहर देखा तो जनरेटर गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी जनरेटर का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस चोर की तलाश कर रही है।