जालौन में रंजिश के चलते भिड़े दो पक्ष, पिटाई का आरोप, मामला दर्ज

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में रंजिश के चलते एक युवक ने दूसरे युवक के साथ अभद्रता करते हुए पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशजी निवासी अर्पण ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले का ही युवक राजा उससे रंजिश मानता है। अक्सर उसके साथ विवाद करता रहता है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि शनिवार की शाम वह अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी राजा वहां आया और उसके साथ गाली, गलौज करने लगा। जब उसने गाली देने से मना किया तो उसने पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए तो आइंदा जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंटवारे को लेकर पिता से विवाद, पीड़ित ने की पुलिस में शिकायत

जालौन। बंटवारे को लेकर बेटा अपने पिता के साथ विवाद कर रहा था। पीड़ित पिता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सींगपुरा निवासी पिता उदयभान ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा राजेश बंटवारक को लेकर अक्सर विवाद करता रहता है। कई बार समझाने की कोशिश की लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। पिता ने आरोप लगाया कि रविवार की सुबह बेटा इसी को लेकर विवाद करने लगा। जब उन्होंने समझाने का प्रयास किया तो वह गाली, गलौज करने लगा। पिता की सूचना पर पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ कार्रवाई की है।