रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today जालौन नगर के कबाड़ व्यापार में जमकर जीएसटी चोरी कर राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से व्यापार करने वाले दुकानदार बेखौफ होकर कबाड़ के कारोबार में जीएसटी चोरी में लगे हैं।
नगर मध्यप्रदेश की सीमा से जुड़ा होने के कारण जीएसटी चोरी का गढ़ बनता जा रहा है। नगर में कई व्यापारी लोहा व अन्य वस्तुओं के कबाड़ का कारोबार कर रहे हैं। इन व्यापारियों के लगभग प्रतिदिन ही कबाड़ से लदे ट्रक ग्वालियर, अलीगढ़, कानपुर आदि स्थानों पर टैक्स चोरी कर व फर्जी कागजों के जरिए भेजे जा रहे हैं। नगर के कबाड़ का लाखों का कारोबार किया जा रहा है। जिसमें से अधिकांश दुकानदार जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत नहीं हैं। फर्जी कागजातों के सहारे कबाड़ को बाहर भेजकर सरकार को लाखों रुपयों का राजस्व का चूना लगाया जा रहा है। नगर के कबाड़ के थोक व्यापारी चोरी के सामान को भी खफाने का काम कर रहे हैं। कबाड़ का सामान लेकर जाने वाले ट्रकों को कमाई का जरिया बना लिया गया है। जिसके चलते अधिकारी भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। व्यापार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि नगर जालौन में प्रत्येक माह लाखों की टैक्स चोरी की जा रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नही दे रहा है। विभागीय उदासीनता के चलते सरकार राजस्व के रूप में जी एस टी चोरी का सिलसिला लगातार बेरोकटोक चल रहा है। असिस्टेंट कमिश्नर विपिन सोनकर ने बताया कि वह उरई कार्यालय से बात कर कार्यवाही की जाएगी।






