खेत में पड़ा मिला पूर्व मंत्री के भतीजे का शव,,विषाक्त पदार्थ खाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद रहे वरिष्ठ सपा नेता श्रीराम पाल के भतीजे ने का शव खेत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया । आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने विषाक्त पदार्थ खाकर जान दी। । सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद रहे वरिष्ठ सपा नेता श्रीराम पाल का भतीजा जयसिंह पाल (34) पुत्र गंगाराम पाल शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परवई स्थित घर से बिना बताए बाइक लेकर बाहर निकल गया। परिजनों ने देर रात तक उसका घर लौटने का इंतजार किया जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। रात में उसका कहीं पता नहीं चला। तलाश करने के बाद भी जब उसका कहीं पता नहीं चला और न ही मोबाइल से उससे संपर्क हुआ। जिसके बाद बड़े भाई धर्मसिंह पाल उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए छिरिया मलकपुरा चौकी पहुंचे। दोपहर करीब 12 बजे जब वह छिरिया मलकपुरा चौकी पुलिस के साथ जालौन कोतवाली की ओर आ रहे थे। तभी बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के पास जालौन की ओर स्थित पेट्रोल टैंक के पीछे रास्ते में उन्हें जयसिंह पाल की बाइक खड़ी दिख गई जब बाइक के आसपास खेतों में देखा तो जयसिंह का शव वहां पड़ा हुआ था। पास में ही सल्फास का पाउच भी पड़ा हुआ था। साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोतवाल को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते कोतवाल हरिशंकर चंद, चौकी प्रभारी आलोक पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से जब जानकारी ली तो वह कुछ नहीं बता सके। उनका कहना था कि घर में सब ठीक था। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौके पर सल्फास का पाउच पड़ा मिला है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेटे की मौत से पिता गंगाराम पाल व पत्नी गुड़िया रो रोकर बेहाल हैं।