एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूकता

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के थाना कोतवाली जालौन की एंटी रोमियो टीम ने मिशन शक्ति फेस-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत कस्बा जालौन में महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा, सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान 1090, 112, 181, 1098, 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई तथा घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया। टीम ने जागरूकता पम्पलेट भी वितरित किए।

न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज, यह है आरोप

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में लगभग चार माह पूर्व बाइक से आगे चल रही मैजिक गाड़ी के चालक ने तेजी से उसे मोड़ दिया था। अचानक गाड़ी मोड़ने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। शिकायत के बाद भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। जिसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना सिरसाकलार के ग्राम जरगांव निवासी जयपाल सिंह ने न्यायालय को बताया था कि बीती 29 जनवरी को वह धीरेंद्र के साथ इलाज के लिए जालौन आया था। इलाज कराकर वह बाइक से घर वापस जा रहा था। औरैया मार्ग पर दोपहर करीब डेढ़ बजे जब वह प्रतापपुरा मोड़ पर पहुंचा तो आगे चल रही मैजिक गाड़ी के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अचानक उसे मोड़ दिया। जिससे बाइक उस गाड़ी से टकरा गई। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से भाग गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और उसका उपचार चल रहा है। आरोप लगाया कि प्रंाथमिकी दर्ज कराने के लिए उसने कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। बिजसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी वाहन व उसके चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।