जालौन में घर के बाहर खड़ी बाइक ले उड़े शातिर,,पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रिश्तेदार के घर के बाहर खड़ी बाइक को अज्ञात चोर रात में चोरी कर ले गए। पीड़ित वाहन स्वामी ने बाइक चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी अमित दुबे एक कोरियर कंपनी का काम करते हैं। रविवार को वह अपनी बाइक लेकर छौलापुर रोड पर मोहल्ला नया फर्दनवीस में रिश्तेदार अटल चतुर्वेदी के यहां गए हैं। उन्होंने बाइक रिश्तेदार के घर के बाहर खड़ी कर दी और अंदर पर रिश्तेदार से मिलने के लिए चले गए। सुबह जब उन्होंने बाइक को देखा तो बाइक गायब थी। रात में करीब 12 के बाद अज्ञात चोर उसे चुरा ले गए हैं। जिसके बाद युवक ने बाइक चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जानकारी की और रास्ते में लगे एक सीसीटीवी फुटेज को देखा तो उसमें एक युवक बाइक ले जाते हुए दिखा। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधर पर बाइक चोरी करने वाले युवक की तलाश कर रही है। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया बाइक चोरी की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक दिखा है, उसकी तलाश की जा रही है।