जालौन नगर में बने तालाब किनारे टहलने वाले बदबू से परेशान, बताई यह वजह,की मांग

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर के वार्ड तीन में स्थित तालाब में सफाई न होने से उसमें भरा पानी से बदबू देने लगा है। बदबू के कारण सुबह शाम टहलने वाले व बैठने वालों को दिक्कत हो रही है। आसपास के लोगों ने तालाब की सफाई कराने व पानी में दवा डलवाने की मांग की है।
नगर के चुर्खी रोड के पास मोहल्ला जोशियाना में वार्ड तीन में तालाब स्थित है। इस तालाब के सुंदरीकरण के बाद लोग यहां सुबह शाम घूमने के लिए जाते हैं। तालाब के पास ही लाइब्रेरी संचालित हो रही है। लाइब्रेरी संचालित होने के कारण छात्र, छात्राओं की भीड़ रहती है। तालाब में मौजूद पानी को बदला नहीं गया है, सफाई भी नियमित नहीं होती है। यही कारण है कि तालाब में भरे पानी से बदबू आने लगी है। इससे तालाब पर घूमने आने वाले लोगों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को भी बदबू से परेशान होना पड़ता है। मोहल्लावासी अनिल कुमार, दीपक कुमार, मनीष परिहार, पवन कुमार, प्रखर ने मांग करते हुए कहा कि तालाब के पानी को बदलवाया जाए। जब तक पानी नहीं बदला जाता है, तब तक तालाब की सफाई करा दी जाए और उसमें दवा डलवा दी जाए। ताकि बदबू कम हो सके।

जालौन के इस स्थान पर पूरी तरह धँस गयी मिट्टी, दुरुस्त कराने की मांग

जालौन। नगर के मोहल्ला नया रावतान में हाल ही में बनाई गई आरसीसी सड़क के किनारे मारुति एजेंसी के सामने नाली और सड़क के पास की मिट्टी पूरी तरह धंस गई है। इतना ही नही बिजली के पोल झुक गए हैं। मोहल्ले के लोगों ने व्यवस्थाएं दुरूस्त कराने की मांग एसडीएम से की है।
नगर के मोहल्ला रावतान निवासी बॉबी राजावत, जागेश्वर सिंह, वंदना दुबे, अरुण, सरिता देवी तार नीचे होने के कारण राहगीरों के सिर से टकरा रहे हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्ले के लोगों ने उपजिलाधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर क्षेत्र में नए बिजली के खंभे लगवाने और लटक रही बिजली लाइन को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी की जान भी खतरे में पड़ सकती है। इस संबंध में सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।