उत्कृष्ट कार्य के लिए महिला आरक्षी कुसुमलता सम्मानित, ₹2100 का पुरस्कार

Orai / jalaun news today । जालौन जनपद के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी एवं क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ अंबुज सिंह के पर्यवेक्षण में थाना रेंढ़र में तैनात महिला कांस्टेबल कुसुमलता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
महिला आरक्षी कुसुमलता पिछले छह माह से थाना रेंढ़र के आईजीआरएस हेल्पडेस्क पर नियुक्त होकर जन शिकायतों के निस्तारण संबंधी कार्यों का अत्यंत निष्ठा, लगन और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर रही हैं। उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन के परिणामस्वरूप थाना रेंढ़र की आईजीआरएस रैंकिंग जनपद में प्रथम स्थान पर रही। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं सराहनीय योगदान को देखते हुए थाना रेंढ़र के थानाध्यक्ष अभिनेन्द्र सिंह द्वारा उन्हें प्रोत्साहन स्वरूप ₹2100 की नगद धनराशि देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों को भी महिला आरक्षी कुसुमलता की कार्यशैली, मेहनत एवं समर्पण से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया, ताकि वे भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ कर सकें।