दलित उत्पीड़न के मामले में फरार आरोपी अरेस्ट,,महिला ने लड़को पर लगाया मारपीट का आरोप

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । दलित उत्पीड़न के मामले दो वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गये अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया है गया है।
उपनिरीक्षक रामकिशोर ने 2024 में दर्ज के दलित उत्पीड़न के मामले में फरार चल रहे आरोपी अंकित कुमार रवि कुमार निवासी कुठौंदा बुजुर्ग से गांव से उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह गांव में घूम रहा था। पकड़े अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया है जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

महिला ने लगाया मुहल्ले के तीन युवकों पर गालीगलौज व मारपीट का आरोप

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में मोहल्ले के तीन युवकों ने घर पर जाकर परिवार के लोगों के साथ गाली गलौज कर मारपीट कर दी।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गणेशजी निवासी ज्योति पत्नी रामजी याज्ञिक ने बताया कि सोमवार की सुबह उनका परिवार घर पर था। उसी समय मोहल्ले के प्रिंस, अभिषेक व मयंक आ गये तथा उनसे तथा उनकी पुत्री राशि पुत्र अर्पित व सास ससुर के साथ गाली गलौज करने लगे जब मना किया तो इन लोगों ने मारपीट कर दी। जब वह लोग चिल्लाये तो ये लोग जान से मारने की धमकी देकर चले गये। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।