किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़,, पुलिस ने दर्ज किया मामला,जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में घर में अकेली किशोरी को देखकर युवक जबरन घर में घुस गया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर पिटाई की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को बताया कि सोमवार की दोपहर उसके परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर मजदूरी करने के लिए गए थे। घर पर वह व उसका छोटा भाई था। घर में उसे अकेली देखकर गांव का ही युवक रोहित जबरन घर के अंदर घुस आया और उसे दबोचकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो पिटाई कर दी। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो वह शिकायत करने पर जान से माररने की धमकी देकर भाग गया। किशोरी ने बताया कि उसके छोटे भाई ने घटना का वीडियो बना लिया था जो उसके पास मौजूद है। घटना के बाद से वह डरी हुई है और उसे जान का डर सता रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।