जालौन क्षेत्र में शादी के नाम पर वर पक्ष से हुई ठगी,,पीड़ित ने थाने पहुंच बताई यह कहानी,जांच शुरू

रिपोर्ट बबलू सेंगर

सिर्फ खबर लिखने वाले पत्रकार ही सम्पर्क करें

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी कराने के नाम पर 73 हजार रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए वर पक्ष के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सिरसाकलार क्षेत्र के ग्राम नगरी निवासी रामपाल पुत्र मोहनलाल ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने पुत्र शीलू का विवाह कराने के लिए एक “विशाल सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन” का प्रचार-प्रसार संबंधी पर्चा देखा था। पर्चे में दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करने पर उसकी बातचीत जनपद झांसी के समथर निवासी आकाश कुमार नामदेव से हुई। आरोप लगाया कि बीती पांच जून को सामूहिक विवाह का आयोजन कराने वाले व्यक्ति एवं कन्या पक्ष के साथ नगर स्थित बाराही देवी मेला ग्राउंड के मंदिर परिसर में मुलाकात हुई। इस दौरान विवाह की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उसने आकाश कुमार को 73 हजार रुपये जमा करा दिए। बताया गया था कि 22 जून को बाराही देवी मेला मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी संपन्न करा दी जाएगी।पीड़ित का आरोप है कि निर्धारित तिथि नजदीक आने पर उसने कई बार संबंधित व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। बाद में जानकारी मिली कि कथित आयोजक लोगों को सामूहिक विवाह का झांसा देकर उनसे धनराशि जमा कराते हैं और फिर संपर्क तोड़ देते हैं। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस बाबत कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आयोजन से संबंधित कागजात मांगे गए हैं। जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन और खबरों के लिए संपर्क करें : 9415795867,,8840345105