लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी अरेस्ट,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।कुठौंद थाना पुलिस ने फरार और वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुठौंद थाना पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी जालौन के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कुठौंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जालौन की अदालत से परिवाद संख्या 2154/18, धारा 33एफ सरकार बनाम रामजी शुक्ला प्रकरण में जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में ग्राम नौरेजपुर निवासी राजू गौर उर्फ मदन मोहन (56) पुत्र लल्लू गौर को शुक्रवार को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी न्यायालय में लगातार अनुपस्थित चल रहा था, जिसके चलते उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी और कांस्टेबल प्रवीण राज शर्मा शामिल रहे।

घर में घुसकर मारपीट करने वाला अरेस्ट

जालौन। घर में घुसकर मार पीट करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमखेड़ा निवासी विष्णु सिंह कोतवाली में वर्ष 2015 में दर्ज घर में घुसकर मारपीट किए जाने के मामले में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। न्यायालय में लगातार पेश न होने के चलते उसके खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी किया गया था। शुक्रवार की सुबह छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना मिली कि वारंटी अपने गांव आया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुचंी पुलिस ने वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।