रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन में जन अधिकार पार्टी द्वारा नीट एवं अन्य परीक्षाओं के लीक होने के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ऊपर बर्बरता से लाठी चार्ज, मुक़दमे दर्ज कराने के विरुद्ध राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है।
जन अधिकार पार्टी के मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह कुशवाहा एवं मंडल सचिव ब्रजमोहन कुशवाहा के संयुक्त नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता को सौंपकर बताया कि नीट एवं अन्य परीक्षाओं के लीक होने के मामले में देश के कोने कोने में किए जा रहे प्रदर्शनों में सरकार द्वारा बर्बर कार्यवाही की जा रही है। जिसकी जन अधिकार पार्टी निंदा करती है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से छात्रों के ऊपर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने, गिरफ्तार किए छात्रों को अविलंब रिहा किए जाने, प्रदर्शन के दौरान मृत छात्रों को पांच पांच करोड़ रुपया मुआवजा और घायल छात्रों के इलाज के निशुल्क और समुचित इलाज की व्यवस्था के साथ ही घायलों को पांच लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग की। इस मौके पर जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा, युवा जिला अध्यक्ष लालसिंह, अनुरोध सिंह, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीसिंह कुशवाहा, चंद्रभान सिंह, शत्रुघ्न सिंह, हरमंद्र सिंह, एड. ब्रजेश कुमार वर्मा, मलखान सिंह, खचेरे कुशवाहा, विशाल सिंह, मुकेश कुशवाहा, अमित कुशवाहा, रोहित सिंह, हरिनंदन सिंह, श्याम बिहारी, नीरज कुमार, मोनू कुशवाहा, एड. गोविंद प्रसाद, कृष्णपाल, रामप्रकाश आदि रहे।





