रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन कोतवाली क्षेत्र में परिवारिक कारणों के चलते मजदूर ने कमरे में साड़ी को पंखे के कुंडे में फंसाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। वहीं, फोरेंसिर्क टीम ने भी नमूने जुटाए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिटारा निवासी विशाल अहिरवार (28) मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके दो बेटियां गुड़िया और परी हैं। घर पर विशाल और उसकी बेटियां ही थीं। रविवार की रात करीब आठ बजे बेटियां खाना खाकर सोने चली गई। रात में ही किसी समय विशाल ने कमरे में पंखे के कुंडे में साड़ी फंसाकर फंदा बना लिया और उस पर लटक गया। फांसी लगाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब उसकी बेटियां स्कूल जाने के लिए उठी तो पिता को फासी के फंदे पर लटका देखकर उनकी चीख निकल गई और वह रोने लगीं। बच्चियों के रोने की आवाज सुनकर परिजन और मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई अटल बिाहरी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम को बुला लिया। फोरेंसिक टीम की उपस्थिति में शव का फंदे से उतारा गया और टीम ने मौके से नमूने लिए। पुलिस की पूछतांछ में हालांकि आत्म हत्या की स्पष्ट जानकारी तो नहीं मिल सकी। लेकिन लोगों ने बताया कि विशाल शराब के नशे का आदी था। अक्सर घर में विवाद होता रहता था। लगभग 15 दिन पूर्व पत्नी मायके चली गई थी। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।





