
Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में स्थित चारों धाम मंदिर रानी कटरा से आज सुबह चांदी की पालकी में सवार होकर भगवान जगन्नाथ जी, बलभद्र भैया और माता सुभद्रा नगर भ्रमण को निकले| सुबह पूजन, अभिषेक और आरती के उपरांत रानी कटरा चौपटिया से प्रारंभ हुई पालकी यात्रा दिलाराम बारादरी, नेपियर रोड कॉलोनी, सराय माली खा होते हुए चौपटिया पहुंची जहां भगवान जगन्नाथ जी ने विश्राम किया।

इस दौरान भक्तों ने बड़ी संख्या में प्रसाद का वितरण किया। भगवान जगन्नाथ जी का कढ़ी चावल ..चने की दाल.. जामुन ..बरहल.. आम का भोग लगाया गया। पालकी यात्रा में प्रमुख रूप से शिवनारायण अग्रवाल.. लक्ष्मीकांत पांडे. संजय अग्रवाल.. आशीष अग्रवाल ..अभय अग्रवाल.. रिद्धि किशोर गौड़.. अंजनी श्रीवास्तव ..पार्षद मनीष रस्तोगी.. संकेत मिश्रा.. अमित गौड़ ..मोहित शर्मा.. उषा अग्रवाल.. राधे तिवारी.. राजेश आनंद आदि उपस्थित थे। भक्तों ने अपने घर के बाहर पहुंचे भगवान जगन्नाथ जी का पूजन कर भव्य स्वागत किया।







