जालौन में हुआ आधुनिक जिम का शुभारंभ,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन के चुर्खी रोड स्थित अत्याधुनिक फ्यूजन फिटनेस का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, ब्लाक प्रमुख रामराजा निरंजन व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने फीता काटकर किया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है। वर्तमान समय में नियमित व्यायाम और संतुलित जीवनशैली प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त फ्यूजन फिटनेस लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन और पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने कहा कि आज की जीवनशैली में फिटनेस केवल एक विकल्प नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए आवश्यक आवश्यकता बन चुकी है। यह जिम नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में फिटनेस का नया मानक स्थापित करेगा। संचालक पूनम पाठक और सौरभ मिश्रा ने बताया कि जिम में प्रीमियम स्ट्रेंथ व कार्डियो उपकरण, प्रोबॉडीलाइन वेट सेक्शन, डेडलिफ्ट प्लेटफॉर्म, एसी परिसर, लॉकर-चेंजिंग रूम और पुरुष-महिला प्रमाणित ट्रेनर की सुविधा उपलब्ध है। जिम ट्रेनर शोएब खान ने कहा कि वैज्ञानिक और सुरक्षित प्रशिक्षण के साथ हर सदस्य को व्यक्तिगत मार्गदर्शन दिया जाएगा। कार्यक्रम में अजय द्विवेदी, राहुल द्विवेदी, मोहित सोनी, जितेंद्र दीक्षित व सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनीकेत राठौर आदि रहे।