बारह दिन पूर्व सर्पदंश से घायल हुए किशोर की मौत,घर में मचा कोहराम

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन क्षेत्र में बारह दिन पूर्व सर्पदंश में घायल किशोर की इलाज के दौरान गुरूवार को मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद के बाद घर पर परिजनों का रो रोकर बेहाल हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी गौरव कुशवाहा (16) पुत्र मनोज कुमार बीती चार जुलाई की रात घर में सो रहा था। सोते समय उसे सांप ने काट लिया था। उसने सर्पदंश की जानकारी परिजनों को दी। परिजन तत्काल उसे घायल अवस्था में मेडिकल कालेज लेकर पहुचंे। जहां उसे भर्ती कर लिया गया। बाद में परिजन उसे उपचार के लिए प्राइवेट चिकित्सालय झांसी ले गए। जहां पांच जुलाई से उसका उपचार चल रहा था। गुरूवार की दोपहर इलाज के दौरान गौरव की मृत्यु हो गई। किशोर की मौत की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। मां पुष्पा देवी, बड़े भाई सौरभ व बड़ी बहिन मुस्कान रो रोकर बेहाल हैं।