रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन कोतवाली क्षेत्र में पमां पुल के पास जुए का फड़ सजाकर जुआ खेल रहे 10 लोगों को कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने लगभग 8500 रुपये नकद, ताश की गड्डी, मोमबत्ती आदि बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पमां के पास पमा पुल के नजदीक शनिवार की देर शाम कुछ जुआरी जुए का फड़ सजाए हुए थे। जहां मोमबत्ती की रोशनी में रुपये लगाकर हार जीत का खेल खेला जा रहा था। इसी जानकारी छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल को हुई तो वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी पल्लू खान व जान मोहम्मद, लौना निवासी रामजी, रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम सुलखना निवासी ब्रजेंद्र सिंह, क्योलारी निवासी संतोष कुमार, मंगल सिंह, जयशंकर व इरफान खान, कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा निवासी हर्ष सिंह व देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मालफंड़ पर 8280 रुपये व जामा तालाशी में 300 रुपये आरोपियों के पास से बरामद किए। इसके अलावा मौके से दो ताश की गड्डी, तीन मोमबत्ती, माचिस आदि भी बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।





