बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन,,राजनीतिक जगत में शोक की लहर

BSP MLA Umashankar singh no more । उत्तर प्रदेश की राजनीति से संबंधित आज एक बहुत दुखद खबर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बहुजन समाज पार्टी के यूपी में इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का आज निधन हो गया। उनके निधन की सूचना के बाद राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वह पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे और बताया जा रहा है कि पिछले काफी दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी जहां पर आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
उल्लेखनीय है कि 2022 में हुए विधानसभा के चुनाव में बलिया की रसड़ा सीट से बहुजन समाज पार्टी से उमाशंकर सिंह ने चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। इस सीट से लगातार तीन बार विधायक रहे हैं।

बसपा सुप्रीमो मानती थी भाई

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रसड़ा सीट से बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह को बसपा सुप्रीमो भाई मानती थी आज उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।