जालौन क्षेत्र में युवक पर लगा किशोरी को भगा ले जाने का आरोप,, तलाश में जुटी पुलिस

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में एक युवक द्वारा किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले जाने की शिकायत पीड़ित पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी को कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम उबारी निवासी युवक बॉबी ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया है। कुछ दिन पूर्व वह उनकी बेटी को अपने साथ भगाकर ले जा रहा था। लेकिन उसे देख लेने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। जिसमें उसने बेटी से संपर्क न रखने का वादा किया था। इसके बाद भी वह नहीं माना और दो दिन पूर्व वह उनकी बेटी को बाइक पर अपने साथ भगा ले गया। उसे बेटी को ले जाता हुआ गांव के लोगों ने देखा है। पीड़ित पिता ने बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार पुलिस से लगाई है। वहीं, पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।