रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में भारत विकास परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एनीमिया नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर में भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा की ओर से एनीमिया नियन्त्रण संगोष्ठी एवं जांच शिविर का आयोजन स्थानीय एमएल कांवेंट स्कूल में किया गया। इसके साथ ही मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
भारत विकास परिषद प्रमुख शाखा की ओर से एमएल कांवेंट स्कूल में लगाए गए एनीमिया जांच शिविर में डॉ लाल पेथोलोजी के विनय मिश्रा, अनिल द्वारा 36 सैंपल लिए गए। इस दौरान महिला संयोजिका ऊषा गुप्ता ने कहा कि एनीमिया के प्रति जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। विशेषकर महिलाओं और किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। शरीर में खून की कमी होने पर कमजोरी, थकान, चक्कर आना और कार्यक्षमता प्रभावित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। शिक्षिका दिशा बाजपेई ने कहा कि खानपान में हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, मौसमी फल और पौष्टिक खाद्य पदार्थ शामिल करने चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल बीमारी होने पर ही स्वास्थ्य की चिंता करने के बजाय नियमित रूप से जांच कराते रहना चाहिए। इस दौरान मेंहदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। शिक्षिका अंजलि के निर्णायक मंडल ने मेंहदी प्रतियोगिता में प्रद्युम्न को पहला, संस्कृति को दूसरा, पलक को तीसरा स्थान प्राप्त करने पर पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर अनीता माहेश्वरी, कंचन अग्रवाल, किरन अग्रवाल, अंजू श्रीवास्तव, रश्मि विश्नोई, सुनीता सोनी, रेणु द्विवेदी, उमा गुप्ता बजाज, शशि अग्रवाल, सुनील गुप्ता, प्रबंधक गौरव गुप्ता आदि रहे।









